Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रौशनी प्रदान कर 47 नेत्र रोगियों को रेड क्रॉस ने विदा किया

लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ के संयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित 813वें नेत्र शिविर का समापन आज नेत्र रोगियों के विदाई के साथ यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में हुआ इससे पूर्व जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा ऑपरेशन कराये 47 नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच किया गया

रौशनी प्रदान कर 47 नेत्र रोगियों को रेड क्रॉस ने विदा किया

जमशेदपुर- लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ के संयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित 813वें नेत्र शिविर का समापन आज नेत्र रोगियों के विदाई के साथ यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में हुआ इससे पूर्व जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा ऑपरेशन कराये 47 नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच किया गया जिसके पश्चात उपस्थित लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ की अध्यक्ष लॉयन सीमा मल्लिक, लॉयन शरणजीत कौर, लॉयन बिप्लब मल्लिक एवं रेड क्रॉस के पेट्रन एवं लॉयन अरुप घोष ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया व दवा प्रदान किया। जिसके पश्चात रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के कार्यकर्ता श्याम कुमार प्रसाद ने नेत्र रोगियों को आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान किया। शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का अगला नेत्र शिविर स्व. पुष्पारानी-कुलभूषण लाल जी छाबड़ा की स्मृति में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा। शिविर का संयोजन में रेड क्रॉस सदस्य और छाबड़ा दम्पति के पुत्र संजय छाबड़ा द्वारा किया जायेगा।

8 अप्रैल को रक्तदान हेतु रेड क्रॉस की अपील, गर्मी में जरूरतमंदों को मिलेगी मदद

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 8 अप्रैल को स्व. चितरंजन मुखर्जी एवं शहीद सैनिकों की स्मृति में क्रान्तिकारी मंगल पाण्डे के शहादत दिवस पर रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चलने वाले रक्तदान शिविर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड एवं लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ का सहयोग प्राप्त होगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि वैसे सभी रक्तदाता जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो वे इस शिविर में रक्तदान कर सकेगें। उन्होने रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में आगे बढ़कर अधिक से अधिक रक्तदान करें ताकि गर्मी के दिनों में जरूरतमंदों के रक्त आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!