Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा

कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन (4 मई) के अवसर पर लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह (7वें सीजन) का आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में करेंगे। इस आशय की जानकारी डॉ कृष्णा चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी है। इस अवॉर्ड समारोह में उन शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा

कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन (4 मई) के अवसर पर लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह (7वें सीजन) का आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में करेंगे। इस आशय की जानकारी डॉ कृष्णा चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी है।
इस अवॉर्ड समारोह में उन शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी प्रतिभा के बदौलत अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है। केसीएफ के बैनर तले आयोजित यह एवॉर्ड फंक्शन बॉलीवुड के लिए यादगार फंक्शन साबित होगा


जहां भारतीय फिल्म जगत के पितामह दादा साहेब फाल्के को बॉलीवुड के नामचीन शख्सियतों के द्वारा उनको याद करते हुए श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया जाएगा। फिल्म निर्देशक व अवार्ड समारोह के आयोजक कृष्णा चौहान इस एवार्ड के अलावा प्रत्येक वर्ष बॉलीवुड आयकोनिक एवार्ड, बॉलीवुड लिजेंड एवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, राष्ट्रीय रत्न सम्मान और महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड का आयोजन भी करते चले आ रहे हैं।विदित हो कि पिछले 22 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ.कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!