Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डालासा सचिव एवं सिविल सर्जन द्वारा संयुक्त रूप से जिले के कारागार का किया गया निरीक्षण

झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 11.03.2026, वाद Cr. Appeal (DB) No. 372 of 2023 के अनुपालन में, जो कि पत्रांक 3680-3703 दिनांक 16.03.2026 के माध्यम से संप्रेषित किया गया था, के आलोक में जिला पूर्वी सिंहभूम के कारागार का निरीक्षण किया गया

डालासा सचिव एवं सिविल सर्जन द्वारा संयुक्त रूप से जिले के कारागार का किया गया निरीक्षण

जमशेदपुर – झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 11.03.2026, वाद Cr. Appeal (DB) No. 372 of 2023 के अनुपालन में, जो कि पत्रांक 3680-3703 दिनांक 16.03.2026 के माध्यम से संप्रेषित किया गया था, के आलोक में जिला पूर्वी सिंहभूम के कारागार का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण कुमार सौरभ त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , पूर्वी सिंहभूम एवं साहिर पॉल, सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।।निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से कारागार में बंदियों से संबंधित चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/SAVE_20260405_242440-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-896
इस क्रम में बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, उपलब्ध चिकित्सीय उपकरणों (मेडिकल इक्विपमेंट) तथा कारागार में चिकित्सकों की तैनाती (डिप्लॉयमेंट ऑफ डॉक्टर्स) का विस्तृत अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि कारागार में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों, आवश्यक उपकरण क्रियाशील अवस्था में रहें तथा योग्य चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि बंदियों को समयबद्ध एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यह निरीक्षण माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में किया गया, जिसका उद्देश्य कारागार में रह रहे बंदियों के स्वास्थ्य एवं अधिकारों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!