वर्षप्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति का दीप-दान कार्यक्रम
अखिल भारतीय महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति की जमशेदपुर ईकाई ने विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति एवं महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह के संयोजन में भारतीय नववर्ष ' वर्षप्रतिपदा ' के अवसर पर 19मार्च 2026को संध्या 04:30बजे से 'एक दीप राष्ट्र के नाम ' कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने भारत माता के रूप में अखंड भारत का मानचित्र धरती पर बनाया और सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत गाते हुए उसे दीपों से सजाया

वर्षप्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति का दीप-दान कार्यक्रम

जमशेदपुर- अखिल भारतीय महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति की जमशेदपुर ईकाई ने विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति एवं महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह के संयोजन में भारतीय नववर्ष ‘ वर्षप्रतिपदा ‘ के अवसर पर 19मार्च 2026को संध्या 04:30बजे से ‘एक दीप राष्ट्र के नाम कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने भारत माता के रूप में अखंड भारत का मानचित्र धरती पर बनाया और सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत गाते हुए उसे दीपों से सजाया
कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ।मुख्य अतिथि प्रांत बौद्धिक प्रमुख जामवंती मिश्रा ने पंच परिवर्तन की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय काल गणना विश्व की सर्वश्रेष्ठ काल गणना है और पूरी तरह वैज्ञानिक है।इस समय प्रकृति भी नवीन रूप धारण कर लेती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास की भी याद दिलाता है।अपना यह नववर्ष पूरे भारत में किसी न किसी रूप में अवश्य मनाया जाता है।इस अवसर पर एकता कुमारी और मुन्नी कुमारी ने गीत,श्लोक एवं अमृतवाणी प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व सांसद आभा महतो,डॉ पुष्कर बाला, प्रिया सिंह,डाक्टर पुष्पा कुमारी,पुनिया देवी, ममता आर्या,अनीता प्रसाद,संगीता प्रसाद, बीना वर्णवाल, माया वर्णवाल,अलका वर्णवाल,हरप्रीत कौर, विशालाक्षी शेषाद्रि, मीना साहू,इंदु सिन्हा, रिंकू कुमारी,इंदु सिंह, कल्पना राय, सविता सिंह,राजपति देवी, सविता दास, ममता सिंह,इत्यादि बहनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।



