Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विश्व शांति हेतु प्रार्थना के साथ टीम पीएसएफ ने शहर को कमल कुमार घोष एवं शुभेंदु मुखर्जी के रूप में दिया

दो शतकवीर रक्तदाता. अभी तक किसी स्वयंसेवी संस्था के तौर संस्था ने दिए 17 शतकवीर रक्तदाता. जमशेदपुर शहर के लिए एक मिसाल. सबसे बड़ा एसडीपी रक्तदान अभियान के साथ 1787 बां एसडीपी रक्तदान सम्पन्न. दोनों रक्तवीरों ने अपना शतकीय पारी को लौह पुरुष रतन टाटा के नाम किया समर्पित

जमशेदपुर- विश्व शांति हेतु प्रार्थना के साथ टीम पीएसएफ ने शहर को कमल कुमार घोष एवं शुभेंदु मुखर्जी के रूप में दिया और दो शतकवीर रक्तदाता. अभी तक किसी स्वयंसेवी संस्था के तौर संस्था ने दिए 17 शतकवीर रक्तदाता. जमशेदपुर शहर के लिए एक मिसाल. सबसे बड़ा एसडीपी रक्तदान अभियान के साथ 1787 बां एसडीपी रक्तदान सम्पन्न. दोनों रक्तवीरों ने अपना शतकीय पारी को लौह पुरुष रतन टाटा के नाम किया समर्पित

आज जमशेदपुर ब्लड सेंटर के पन्नों पर दो और शतकवीर रक्तदाताओं का नाम जुड़ गया. एक संकल्प, हर दिन एक इतिहास बनाने वाली संस्था टीम पीएसएफ ने आज अपने दो रक्तवीर टाटा मोटर्स कर्मी, भीवीडीए के महासचिव, टीम पीएसएफ के आजीवन सदस्य कमल कुमार घोष, एवं एमएनसी कंपनी रॉकवेल में कार्यरत शुभेंदु मुखर्जी ने अपना शतकीय पारी को पुरा किया. कमल कुमार घोष ने पहला रक्तदान 29 जुलाई 2011, 25 बां रक्तदान 22 अक्टूबर 2020, 50 बां रक्तदान 9 सितम्बर 2022, 75 बां रक्तदान 9 सितम्बर 2025, और 11 मार्च 2026 को शतकीय पारी. शुभेंदु मुखर्जी ने पहला रक्तदान 28 मई 2001, 25 बां रक्तदान 8 अप्रैल 2018, 50 बां रक्तदान 28 मई 2023, 75 बां रक्तदान 9 सितम्बर 2024, और 11 मार्च 2026 को एसडीपी रक्तदान के जरिए शतकीय पारी को पुरा कर लिया.

इन दोनों एसडीपी रक्तदान के जरिए एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ ने 1787 बां एसडीपी रक्तदान के आंकड़े को पूरा कर लिया. दोनों रक्तदाताओं को रक्तदान के पहले पुष्प वर्षा, तिलक, हल्दी लगाकर स्वागत किया गया. रक्तदान के पश्चात पुष्प गुच्छ, शाॅल ओढ़ाकर, शतकीय मेमेंटो, कई तरह के प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर निर्जला झा, डॉक्टर रीता सिंह, तकनीशियन धीरज कुमार, पदाधिकारी अरुनभो मोइत्रा, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, भास्कर कुंडू, दीपक कुमार मित्रा, सोमनाथ दत्ता, कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, अनिल प्रसाद, पौशाली मुखर्जी, शुभोदीप मुखर्जी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!