Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा, साकची का 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव, 24 मार्च मंगलवार को होगा उदघाटन छह दिवसीय होगा आयोजन, तैयारियां पूर्ण

लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मन्दिर द्वारा इस वर्ष रामनवमी की तैयारियां जोरों पर है। 1976 में बाल मंदिर की स्थापना हुई थी, और इस वर्ष सनातन गौरव के 51 वर्ष बाल मंदिर कमिटी बनाएगी। इस बात की जानकारी कमिटी के मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर दी

श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा, साकची का 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव, 24 मार्च मंगलवार को होगा उदघाटन छह दिवसीय होगा आयोजन, तैयारियां पूर्ण

जमशेदपुर- लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मन्दिर द्वारा इस वर्ष रामनवमी की तैयारियां जोरों पर है। 1976 में बाल मंदिर की स्थापना हुई थी, और इस वर्ष सनातन गौरव के 51 वर्ष बाल मंदिर कमिटी बनाएगी। इस बात की जानकारी कमिटी के मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर दी।

उन्होंने बताया की इस वर्ष रामनवमी महोत्सव धूमधाम से बाल मंदिर द्वारा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की इस वर्ष छह दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार कई आकर्षण देखने का मौका जमशेदपुरवासियों को मिलेगा।
साकची झंडा चौक में भव्य राम दरबार एवं काल्पनिक रूप में मंदिर बनाया जा रहा है। भव्य राम लल्ला की प्रतिमा का भी दर्शन जमशेदपुर की जनता करेगी।

सोमवार 23 मार्च को संध्या छह बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन के साथ रामनवमी महोत्सव प्रारंभ होगी।

मंगलवार 24 मार्च को संध्या 06:00 बजे रामनवमी महोत्सव का विधिवत उदघाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे, साथ ही हिन्दू समाज का परचम लहराने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा

बुधवार 25 मार्च को भव्य दीप उत्सव एवं प्रभु श्री राम का महाआरती होगा। स्थानीय कलाकारों के द्वारा साकची बाजार के हृदय स्थल झंडा चौक पर रंगोली के माध्यम से प्रभु श्रीराम का चित्र बनाया जाएगा। जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होता है, वहीं के पुरोहितों के द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्री राम का महाआरती होगा।

गुरुवार 26 मार्च को संघ्या पांच बजे से बाल हनुमान सजाओं प्रतियोगिता ( जिसमे रामायण के किसी भी पात्र का रूप धारण किया जा सकता है ) का आयोजन होगा साथ ही मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

शुक्रवार 27 मार्च को संध्या छह बजे रामनवमी के पावन अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन होगा. शोभा यात्रा साकची झंडा चौक से आरंभ होकर साकची छेत्र का भ्रमण करेगी। शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में हिसार हरियाणा से आ रही रुद्राक्ष डिवोशनल आर्ट द्वारा कई आकर्षण झांकिया, भव्य आतिशबाजी, राम दरबार, हैरतअंग्रेज खेलों का प्रदर्शन, रामगढ़ से 71 दल के डंका की टीम, शोभा यात्रा में आकर्षक विधुत सज्जा से लैस मेकैनिकल प्रस्तुतियां सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां होगी।

शनिवार 28 मार्च को विसर्जन दशमी जुलूस संघ्या चार बजे निकाला जाएगा। इस वर्ष बाल मंदिर द्वारा पूरा साकची को भगवा बजरंगबली के पताको से सजाया गया है, एवं चन्दननगर के कारीगरों द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा जमशेदपुरवाशियों का मनमोह रही है। भव्य पूजा पंडाल का निर्माण एवं राम दरबार की स्थापना भी की गई है। बाल मंदिर अखाड़ा विगत 51 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करते आ रही है जमशेदपुर के शांतिप्रिय जनता का सहयोग, स्नेह हमेशा मिलता आया है. समिति से सुमन अग्रवाल ने जमशेदपुरवासियों धर्मप्रेमी बंधुओं एवं रामभक्तो से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, निर्मल जालुका, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, सतीश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, हर्ष अग्रवाल, अमित मोदी, सौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, सुरेश खेमका, सोनू अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, पंकज चौधरी, सौरव कुमार, अभिमन्यु सिंह समेत कई सदस्य लगे हुए है।

*कार्यक्रमों पर एक नजर*
● सोमवार 23 मार्च 2026 : संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ
● मंगलवार 24 मार्च 2026 : उद्घाटन समारोह एवं लोहानगरी की सामाजिक संस्थाओं का सम्मान समारोह
● बुधवार 25 मार्च 2026: भव्य दीप उत्सव, बनारस के तर्ज पर श्री राम जी आरती, भव्य आतिशबाजी
● गुरुवार 26 मार्च 2026: बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता
● शुक्रवार 27 मार्च 2026: विशाल रामनवमी शोभा यात्रा
● शनिवार 28 मार्च 2026: विसर्जन दशमी जुलूस

उक्त जानकारी सुमन अग्रवाल मुख्य संरक्षक सह लाइसेंसी श्री श्री बाल मंदिर, साकची ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!