Uncategorized
नानक पेड़ सेवा दल द्वारा आज सिदगोड़ा में शहीद दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को भगत सिंह की पेंटिंग बनाने को कहा गया और बच्चों को भगत सिंह के बारे में बताया गया
इस अवसर पर नानक पेड़ सेवादल के प्रधान सरदार कुलबीर सिंह ने बताया कि हम लोग पिछले 40- 45 सालों से पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान चला रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक कर रहे हैं
जमशेदपुर – नानक पेड़ सेवा दल द्वारा आज सिदगोड़ा में शहीद दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को भगत सिंह की पेंटिंग बनाने को कहा गया और बच्चों को भगत सिंह के बारे में बताया गया
आज शहीद दिवस के अवसर पर बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने के उद्देश्य से भगत सिंह का चित्र बनाओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।




