मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया होली मिलन , 500 से अधिक लोग भाग लिए
मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मैथिल समाज के लगभग 500 से अधिक महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल एवं होली टोपी पहनकर होली की शुभकामनाएं दी

मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया होली मिलन , 500 से अधिक लोग भाग लिए



जमशेदपुर – मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मैथिल समाज के लगभग 500 से अधिक महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल एवं होली टोपी पहनकर होली की शुभकामनाएं दी उसके बाद मिथिला का पारंपरिक होली गीत मैथिली किर्तन मंडली द्वारा मंच से गाया गया। साथ ही सभी के लिए मैथिली पकवान , भोजन की व्यवस्था की गई थी


यह आयोजन मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर के सहयोग से किया गया था। जिसमें परिषद के महासचिव धर्मेश कुमार झा कोषाध्यक्ष रंजीत झा सहित सभी कार्यकारीणी सदस्य उपस्थित थे।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दूबे एवं जमशेदपुर के विभिन्न मैथिल संस्थाओं के अध्यक्ष महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए।जिन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।सभी कार्यकारिणी सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।




