Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

महापर्व चैती छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में हजारों छठव्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहे सूर्य मंदिर के सदस्यगण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रहे मौजूद

लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। संध्याकाल के समय हजारों छठव्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं, महापर्व चैती छठ पर एक बार फिर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में आस्था के जनसैलाब का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सूर्य मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हजारों छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने छठ घाट तालाब पर पहुंचे

महापर्व चैती छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में हजारों छठव्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहे सूर्य मंदिर के सदस्यगण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रहे मौजूद


जमशेदपुर- लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। संध्याकाल के समय हजारों छठव्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं, महापर्व चैती छठ पर एक बार फिर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में आस्था के जनसैलाब का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सूर्य मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हजारों छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने छठ घाट तालाब पर पहुंचे।

इस दौरान छठव्रतियों ने छठी मइया और भगवान भास्कर की आराधना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्यधाम परिसर में हर ओर छठी मैया की मधुर गीत सुनायी दे रही थी। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति की ओर से शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच शीतल शर्बत की सेवा दी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से मौजूद रहे। सूर्य मंदिर समिति की ओर से महापर्व चैती छठ को लेकर दोनों छठ घाट तालाबों की सुंदर साफ- सफाई की गई थी। रंग-बिरंगी लाइटों से घाटों और फूलों से पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं बुधवार को सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती हवन और पारण करेंगे। बुधवार को चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, शुद्धता और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य उपासना एवं समाज को संयम, निष्ठा और स्वच्छता का संदेश भी देता है। छठ महापर्व पर सूर्य मंदिर समिति ने छठव्रतियों की सेवा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया है, जिससे उन्हें कोई असुविधा ना हो।

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से छठव्रतियों के लिए स्वच्छता एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। बुधवार सुबह में भी शिविर लगाकर गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय एवं पेयजल की सेवा प्रदान की जाएगी।

इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, मान्तु बनर्जी, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बोलटू सरकार, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, गुंजन यादव, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, छक्कन चौधरी, काजू शांडिल, सतीश सिंह, उमेश गिरी, अनिकेत रॉय, रमेश पांडेय, साकेत कुमार समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!