Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जय जय श्री राम के नारों से गुंजा साकची, बनाई गई प्रभु श्रीराम की रंगोली, राम लल्ला की हुई भव्य आरती, भक्तो में उत्साह

लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में विराट रामनवमी महोत्सव के अवसर पर भव्य आरती सह दीप उत्सव का आयोजन झंडा चौक साकची में किया गया

जय जय श्री राम के नारों से गुंजा साकची, बनाई गई प्रभु श्रीराम की रंगोली, राम लल्ला की हुई भव्य आरती, भक्तो में उत्साह

लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में विराट रामनवमी महोत्सव के अवसर पर भव्य आरती सह दीप उत्सव का आयोजन झंडा चौक साकची में किया गया


जमशेदपुर- जमशेदपुर के साकची बाजार में श्री श्री बाल मंदिर के द्वारा रामनवमी के अवसर पर साकची झंडा चौक के प्रांगण में रामलला की रंगोली बनाई गई है। जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होता है, वहीं के पुरोहितों के द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्री राम का महाआरती का आयोजन हुआ। भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य से पूरा लौहनगरी भक्तिमय हो गया. बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य के नेतृत्व में पंडितो के समूह ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आरती के माध्यम से अदभुत और भक्तिमय माहौल का निर्माण कर दिया. आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सम्पूर्ण साकची में जहां तक नजर जा रही थी, श्रद्धालु ही श्रद्धालु थे. संध्या 07:00 बजे घंटाल और शंखध्वनि के बीच आरती शुरू हुई.


साथ ही आयोध्या की राम मंदिर का भव्य दरबार देखने के लिये भक्तो की भीड़ उमड़ी। विद्युत सज्जा की रोशनी से पूरा साकची जगमगा रहा है।

कई गणमान्य हुए उपस्थित
जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजयुमो झारखण्ड प्रदेश अध्य्क्ष शशांक राज, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, विहिप नेता अजय गुप्ता, यूनियन नेता शशी भूषण सिंह, आर के सिंह समेत कई उपस्थित थे

समर्पित टीम ने किया अनूठा प्रयास
इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के समर्पित सदस्यों—
रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंज अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा. सभी ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस आयोजन को भव्य रूप देने में अपनी भूमिका निभाई है.

गुरुवार को होगा बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता एवं मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन
गुरुवार 26 मार्च 2026 को बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता एवं मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन साकची झंडा चौक में होगा जमशेदपुर के विभन्न क्षेत्रों से बच्चों के द्वारा बाल हनुमान के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!