जमशेदपुर में प्राकृतिक का महापर्व सरहुल बड़े धूमधाम से मनाया गया, विराट एवं भव्य शोभा यात्रा निकाला गया
प्रतिवर्ष के भांति इस साल भी केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें लाखों लोग शामिल हुए । इससे पूर्व सुबह के समय सभी सरना स्थलों पर आदिवासी समाज के महिला पुरुषों ने पूजा अर्चना कर सभी के खुशहाली की प्रार्थना किया । पूजा के दौरान फल,फूल,दूध, और धूप धूवन अर्पित कर अपने परिवार एवं समाज के समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

जमशेदपुर में प्राकृतिक का महापर्व सरहुल बड़े धूमधाम से मनाया गया, विराट एवं भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।




जमशेदपुर – प्रतिवर्ष के भांति इस साल भी केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें लाखों लोग शामिल हुए । इससे पूर्व सुबह के समय सभी सरना स्थलों पर आदिवासी समाज के महिला पुरुषों ने पूजा अर्चना कर सभी के खुशहाली की प्रार्थना किया । पूजा के दौरान फल,फूल,दूध, और धूप धूवन अर्पित कर अपने परिवार एवं समाज के समृद्धि का आशीर्वाद मांगा




सभी लोग अपने पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ 
सीतारामडेरा में एकत्रित हुए और शोभायात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम द्वारा विभिन्न समाज के अगुवाओं,समाजसेवियों,बुद्धिजीवियों, राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत व सम्मानित किया गया । सम्मानित होने के उपरांत शोभायात्रा सीतारामडेरा से प्रारम्भ होकर लाको बोदरा चौक, एग्रिको सिग्नल, भालूबासा चौक,साकची मुख्य गोलचक्कर तक पहुँचा





