Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित नववर्ष यात्रा के सफल आयोजन के बाद आज एक समीक्षा बैठक रखी गयी

जिसमें यात्रा संचालन समिति के सभी सदस्य व यात्रा में सक्रिय रहे सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में सभी ने अपना अपना सुझाव दीया और बताया कि डिमना ट्रांसपोर्टमगर मैदान से निकले यात्रा में पहले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भारी संख्या में सनातनी उपस्थित थे

जमशेदपुर- हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित नववर्ष यात्रा के सफल आयोजन के बाद आज एक समीक्षा बैठक रखी गयी जिसमें यात्रा संचालन समिति के सभी सदस्य व यात्रा में सक्रिय रहे सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में सभी ने अपना अपना सुझाव दीया और बताया कि डिमना ट्रांसपोर्टमगर मैदान से निकले यात्रा में पहले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भारी संख्या में सनातनी उपस्थित थे

इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सरयू राय कि गरिमामयी उपस्तिथि रही थीं और उनके मार्गदर्शन में यह यात्रा सुव्यवस्थित और संयमित रूप में निकली थीं जिसमे लाखो की संख्या में हिन्दू धर्मवालम्बी उपस्थित थे तरह तरह की झाँकिया व डंका तथा आधुनिक डी. जे. थे जिसपर रामभक्त झूम रहे थे यात्रा पूरी तरह से सफल रहा, समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने नववर्ष यात्रा कक सफल बनाने के लिए यात्रा में शामिल हुए लाखो सनातनियों को आभार प्रकट किया साथ हीं प्रशासन व मीडिआ के सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया

यह यात्रा हिन्दू उत्सव समिति, हिन्दू जनजागरण मंच, श्रीराम राज व भगवा टीम के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गयी थीं

वही दूसरे तरफ एक व्यक्ति विशेष के कुछ लोग तथाकथित यात्रा निकालने के नाम पर निकले लेकिन नशे में धुत्त दिखे स्वयं कि यात्रा में भीड़ नहीं होने के कारण हताशा व निराशा में बदहवास हो चुके थे और आनन फानन में असामाजिक व्यवहार दिखाते हुए हिन्दू उत्सव समिति के भीड़ को ही अपना भीड़ दिखाने के चक्कर में जबरन भीड़ के आगे खड़ा होकर फोटो खिंचाने लगे और यात्रा में शामिल आम हिन्दुओ से अमर्यादित व्यवहार करते दिखे उन्हें आग्रह पूर्वक मना भी किया गया कि नशे में आप यात्रा को खराब मत कीजिये तो हुड़दंग पर उतारू हो गए और अपना अपराधिक चरित्र दिखाने पर आमादा हो गए
इन जैसे लोगो का हाल वैसे हीं हैं जैसे जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे आखिरकार उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और लोगो के विरोध के बद उन्हें मुहकी खानी पड़ी और अपने औकात में आ गए ऐसे मौकापरस्त लोगो को हिन्दुओं ने नकार दिया

प्रशासन से भी हम यह आग्रह करते हैं कि इसप्रकार के अमर्यादित और असभ्य व्यक्ति पर स्वयं संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्यवाही करें और इसप्रकार के धार्मिक आयोजन में जाने पर ऐसे व्यक्तियों पर प्रतिबन्ध लगे तथा अगले वर्ष यात्रा सुचारु रूप से निकले व समय सीमा से तय करने का काम करें सभी यात्रा प्रमुख को बूलाकार एल समय निर्धारित करने का कार्य करें और असामाजिक व आपराधिक तत्व जैसे लोग जो यात्रा को बाधित करने का कार्य करते हैं उनपर अंकुश लगाने का कार्य पहले से हीं करें नहीं तो जनता बार बार नहीं बकसेगी

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता नीरज सिंह,शंकर रेड्डी, धर्मेंद्र प्रसाद, नित्यानंद सिन्हा,पवन सिंह,हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, विनोद राय,नीरज सिंह हिन्दू जन जागरण मंच के प्रमुख अमित शर्मा,मानगो से पप्पू जी, राजेश सिंह,हेमंत पाठक,सतीश सिंह, रविंद्र सिसोदीया, सुभम विश्वकर्मा,प्रिंस राम, शक्ति प्रामाणिक, प्रवीण सिंह अभिजीत ठाकुर, संजय शर्मा, शुभम राज और अन्य कई लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!