एक तरफ खुबसूरत रंग बिरंगे लाईट जमशेदपुर के उद्यानों, बाग बगीचों और ऊंची इमारतों में आज जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक बटन दबाने से जगमगा उठी वहीं दूसरी ओर इन खुबसूरत और रंग बिरंगी लाईटिंग को देखने के लिए उन आंखों को भी आज नयी रौशनी मिली जो पिछले कई वर्षों से आंखों पर चढ़े मोतियाबिन्द आवरण के कारण रंगों को पहचानना भूल गयी थी
आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल के सीएसआर अभियान से 51 मोतियाबिन्द से प्रभावित लोगों को नयी रौशनी मिली। जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की

जमशेदपुर- एक तरफ खुबसूरत रंग बिरंगे लाईट जमशेदपुर के उद्यानों, बाग बगीचों और ऊंची इमारतों में आज जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक बटन दबाने से जगमगा उठी वहीं दूसरी ओर इन खुबसूरत और रंग बिरंगी लाईटिंग को देखने के लिए उन आंखों को भी आज नयी रौशनी मिली जो पिछले कई वर्षों से आंखों पर चढ़े मोतियाबिन्द आवरण के कारण रंगों को पहचानना भूल गयी थी।

आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल के सीएसआर अभियान से 51 मोतियाबिन्द से प्रभावित लोगों को नयी रौशनी मिली। जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की,

जिसके पश्चात नेत्र रोगियों को रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, कार्यकर्ता इशिता सिंह, शिवानी सिंह, आशीष कुमार, अशोक कुमार सिंह, हीरालाल ने काला चश्मा पहनाया तथा डेढ़ महीने की दवा प्रदान की। शिविर में उपस्थित रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार प्रसाद ने नेत्र रोगियों को ऑपरेशन कराये आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान किया। नेत्र रोगियों के परिजनों ने जेमीपोल तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सामाजिक कार्य की सराहना की



