Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा कॉलोनी वार्ड-5 की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा मांग पत्र

बागबेड़ा कॉलोनी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-5 में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड कार्यालय पहुँचा, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अनुपस्थिति में हेड क्लर्क (बड़ा बाबू) को मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान उप मुखिया संतोष ठाकुर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश से दूरभाष पर बात कर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की

बागबेड़ा कॉलोनी वार्ड-5 की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-5 में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड कार्यालय पहुँचा, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अनुपस्थिति में हेड क्लर्क (बड़ा बाबू) को मांग पत्र सौंपा गया।
इस दौरान उप मुखिया संतोष ठाकुर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश से दूरभाष पर बात कर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की बीडीओ सुमित प्रकाश ने भी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या-5 में क्वार्टर नंबर 57/2/2 से लेकर 59/2/4 तक गली में पेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य अब तक नहीं हुआ है। इसके साथ ही गली में जगह-जगह कचरा जमा है और नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैली हुई है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे जलभराव और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार पंचायत स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द गली मे पेवर ब्लॉक का निर्माण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस प्रतिनिधिमंडल में उप मुखिया संतोष ठाकुर के साथ उमानाथ झा, अर्जुन प्रसाद, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह एवं संजीव कुमार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!