Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 मार्च को बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन

जमशेदपुर-  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 मार्च को बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा

कार्यक्रम में शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नवनिर्वाचित मेयर, महिला डॉक्टर, महिला जज, पूर्व एसडीओ पारुल सिंह, सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिला प्रतिनिधि तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया की महिला पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

समारोह के दौरान अतिथियों को मेमोंटो, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, पौंधा, शॉल एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह तथा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!