Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में 52 लाख की योजनाओं का हुआ उदघाटन, विकास कार्यों के प्रति दिखी विधायक पूर्णिमा साहू की प्रतिबद्धता

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइंस एवं साकची पूर्वी मंडल क्षेत्रों में विधायक निधि से स्वीकृत करीब 52 लाख रुपये की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का विधिवत उदघाटन किया

पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में 52 लाख की योजनाओं का हुआ उदघाटन, विकास कार्यों के प्रति दिखी विधायक पूर्णिमा साहू की प्रतिबद्धता

जमशेदपुर-  जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइंस एवं साकची पूर्वी मंडल क्षेत्रों में विधायक निधि से स्वीकृत करीब 52 लाख रुपये की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का विधिवत उदघाटन किया। इन योजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। विकास योजनाओं में सीतारामडेरा मंडल के बाबूडीह स्थित आदिवासी कब्रिस्तान में शौचालय, गार्ड रूम एवं पाथवे का निर्माण शामिल हैं। इसके साथ ही, इंद्रानगर, भालूबासा में काली मंदिर (जोड़ा मंदिर) के समीप सड़क एवं नाली निर्माण कार्य सम्पन्न किया गया है। गोलमुरी मंडल में गोलमुरी बाजार के लाइन नंबर-2 की दुकान संख्या 15 से 30 तक पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण एवं बर्मामाइंस क्षेत्र के मनीफीट उड़िया बस्ती एवं भक्तिनगर, झरना लाइन में नालियों का निर्माण कराया गया। वहीं, साकची पूर्वी मंडल के नेहरू कॉलोनी में आरसीसी नालियों के निर्माण के साथ आरसीसी पथ एवं पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन का कार्य भी पूरा किया गया है।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्येक मंडल क्षेत्र और बस्तियों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, टुनटुन सिंह, ध्रुव मिश्रा, पोरेश मुखी, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, अमिश अग्रवाल, राकेश गिरी, बच्चा बाबू शर्मा, प्रदीप बोड़ाल समेत कई कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!