Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में नये वित्तीय वर्ष में हुआ पूजा-पाठ

टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नये वित्तीय वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक पूजा- पाठ के साथ काम काज का शुभारंभ हुआ। सर्व‌ प्रथम इंजन डिवीजन उसके बाद पावर सप्लाई वर्ल्ड ट्रक, फाउंड्री डिवीजन, प्लांट वन एसेंबली लाइन - 1 व 2 , ईवी फिटमेंट लाइन - 4 तथा फाइन व्हीकल प्रिपरेशन में पूजा पाठ हुआ

टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में नये वित्तीय वर्ष में हुआ पूजा-पाठ

जमशेदपुर – टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नये वित्तीय वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक पूजा- पाठ के साथ काम काज का शुभारंभ हुआ। सर्व‌ प्रथम इंजन डिवीजन उसके बाद पावर सप्लाई वर्ल्ड ट्रक, फाउंड्री डिवीजन, प्लांट वन एसेंबली लाइन – 1 व 2 , ईवी फिटमेंट लाइन – 4 तथा फाइन व्हीकल प्रिपरेशन में पूजा पाठ हुआ
विभिन्न डिवीजनों में आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के समस्त पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी विधि पूर्वक पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम में शिरकत किये।
कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, फाइनेंस हेड सतीश कदम , ईआर हेड सौमिक रॉय, जीएम मनीष वर्मा गुलाम मंडल, प्रकाश सिंहा, राकेश कुमार, एम एस वीएन भानु, कुमार सत्यम , सिल्वा राज , सुधांशु दास समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। महामंत्री आरके सिंह ने सबों को नव वित्तीय वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें नये लक्ष्य , सुरक्षा एवं गुणवत्ता के मानकों का ध्यान रखते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करना है। ताकि कंपनी नई उपलब्धियां हासिल कर रिकॉर्ड बना सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!