Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखण्ड राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में आज आजसू पार्टी ने साकची गोलचक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन का नेतृत्व आजसू युवा मोर्चा के संयोजक सह नगर प्रभारी मंटू शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। आए दिन चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इस पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है

जमशेदपुर- झारखण्ड राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में आज आजसू पार्टी ने साकची गोलचक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
प्रदर्शन का नेतृत्व आजसू युवा मोर्चा के संयोजक सह नगर प्रभारी मंटू शुक्ला ने किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। आए दिन चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इस पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है।
मंटू शुक्ला ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार राज्य के हर विभाग में व्याप्त हो चुका है, जिससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रही है और जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में प्रशासन से राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!