Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रक्तदाताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और परिवार के लिए उनके महत्वपूर्ण सदस्यों के जीवन की रक्षा की है। उक्त विचार आज जेमीपोल के सहयोग से रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए जेमीपोल के वरीय पदाधिकारी सर्वेन्दु सान्याल ने व्यक्त किया

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा मानवता की सेवा के लिए लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है और इन कार्यों में जेमीपोल अपने सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत नियमित रूप से सहभागिता निभा रहा है। आज रक्तदान जैसा महान कार्य टाटा समुह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के 187वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित है

जमशेदपुर-  भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. पी. जनार्दन राव की स्मृति में आयोजित 809वां नेत्र ज्योति यज्ञ आज नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया।

54 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने रविवार को इन नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में किया, जिसका उद्घाटन शिविर संयोजक संस्था कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी गणेश राव, चन्द्रमोहन सिंह ने ऑपरेशन थियेटर का संयुक्त रूप से फीता काटकर किया था, आज जांच सत्र के दौरान इन नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने अंतिम जांच किया, जिसके पश्चात उन्हें चश्मा, दवा रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, पी. रामाकृष्णा, केबीएस त्रिवेदी, वी.एसएन मूर्ति, राकेश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, गणेश राव, सुमन्त गुप्ता ने प्रदान किया। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता उपस्थित थें। संयोजक परिवार के सदस्य रामाकृष्णा ने सभी नेत्र रोगी को बिस्कुट एवं शीतल पेय प्रदान किया ताकि वे रास्ते में आराम से इसका उपयोग कर सके। अतिथियों ने नेत्र रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का 810वां नेत्र शिविर टाटा स्टील समुह की कम्पनी टाटा पिगमेन्टस लि. के संयोजन में 14 से 16 मार्च तक आयोजित की जायेगी।

जमशेदपुर-  भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा मानवता की सेवा के लिए लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है और इन कार्यों में जेमीपोल अपने सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत नियमित रूप से सहभागिता निभा रहा है। आज रक्तदान जैसा महान कार्य टाटा समुह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के 187वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित है।

सभी रक्तदाताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और परिवार के लिए उनके महत्वपूर्ण सदस्यों के जीवन की रक्षा की है। उक्त विचार आज जेमीपोल के सहयोग से रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए जेमीपोल के वरीय पदाधिकारी सर्वेन्दु सान्याल ने व्यक्त किया। उन्होने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को शुभकामना दी। आज रक्तदान शिविर में 81 रक्तदाताओं ने जहां रक्तदान किया, वहीं सिंगल डोनर प्लेटलेट्स से जुड़े रेड क्रॉस के नियमित रक्तदाताओं को भी श्री सान्याल के साथ रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जेमीपोल की पदाधिकारी सुश्री सन्तोषी एवं सुश्री कीर्ति खेमका एवं रेड क्रॉस की पेट्रन पूरबी घोष ने शॉल, मानपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रेड क्रॉस के एसडीपी डोनर प्रभारी प्रभुनाथ सिंह को इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का उत्साह बढाया। रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं का सम्मान रेड क्रॉस ने किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाली महिला रक्तदाताओँ को शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर का सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम को निर्देशित कर रही डॉ. रीता सिंह, रेड क्रॉस कार्यकर्ता शान्ता अधिकारी, मधुमिता विश्वास, डीके घोष, पेट्रन संजय सिंह, वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, केबीएस त्रिवेदी, पीएन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!