Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कार्यकारिणी बैठक, तेजस्वी यादव पांच अप्रैल को रांची आएंगे,जोरदार स्वागत किया जाएगा- संजय प्र यादव,सुरेश पासवान

एसआईआर जनहित में नहीं,लेकिन राजद लोगों को सचेत और जागरूक करेगा,जातीय जनगणना जल्द लागू हो - संजय सिंह यादव (अध्यक्ष)

कार्यकारिणी बैठक, तेजस्वी यादव पांच अप्रैल को रांची आएंगे,जोरदार स्वागत किया जाएगा- संजय प्र यादव,सुरेश पासवान

एसआईआर जनहित में नहीं,लेकिन राजद लोगों को सचेत और जागरूक करेगा,जातीय जनगणना जल्द लागू हो – संजय सिंह यादव (अध्यक्ष)

झारखंड में लालू-तेजस्वी रथ घूमेगा और डॉक्यूमेंट्री जारी कर राजनीतिक पूर्वजों को याद किया जाएगा – सुभाष यादव

लालू को चाहने वाले गांवों और जंगल में रहने वाले लोगों तक हैं – राणा

प्रत्येक महीना में पार्टी का जिलावार सम्मेलन होगा,जिसमें पार्टी के मंत्री विधायक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे – कैलाश यादव

परसो दिनांक 17/3/26 को राजद कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक शाम 5 बजे से राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर होगी

आज राजद राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश राजद कार्यालय में सम्पन्न हुई

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया

बैठक के दौरान श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश सिंह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा कोडरमा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता कैलाश यादव डॉ मनोज अनीता यादव श्रीराम यादव मकबूल अंसारी मनोज पांडेय सुनील साहू प्रणय बबलू तारापद महतो कमाल खां जनार्दन कुमार ने संबोधित किया तथा संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन यादव ने किया ! इस दौरान राज्य के तमाम पदाधिकारी एवं 24 जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष तथा सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद थे

बैठक में चर्चा के दौरान अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं मंत्री संजय प्र यादव तथा सुरेश पासवान ने कहा कि आगामी 5 अप्रैल 26 को बिहार सरकार में नेता विरोधी दल एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्र यादव का रांची कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है पार्टी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा

तेजस्वी प्र यादव रांची दौरा के दौरान पार्टी एवं संगठन की जमीनी स्तर मजबूती के लिए प्रदेश एवं जिला/महानगर/प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर वार्ता करेंगे

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि आज की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण था,राज्य कार्यकारिणी की बैठक में 5 अहम फैसले लिए गए हैं !

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय

1. 5 अप्रैल 26 को तेजस्वी यादव का रांची आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा ! सम्पूर्ण शहर में होर्डिंग झंडा बैनर तथा सैकड़ों तोरणद्वार बनाया जाएगा !
2. SIR के लिए पार्टी के BLA 1-2 सूची के लिए जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों को सचेत कर जागरूक किया जायेगा !
3. जातीय जनगणना जल्द लागू करने की मांग तेज होगा
4. राज्य के 24 जिलों के सभी पंचायत स्तर पर लालू-तेजस्वी रथ घुमाया जाएगा एवं रथ के माध्यम से तमाम रणनीतिक पूर्वजों को याद किया जाएगा
5. संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए प्रतिमाह जिलावार सम्मेलन किया जाएगा

श्री यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव के रांची आगमन की तैयारी के लिए परसो दिनांक 17/3/26 को विधायक सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर राजद कोर कमिटी की बैठक होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!