Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टीएमएच अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है जहां सुरक्षा के नाम पर तैनात प्राइवेट गार्ड की दबंगई ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया

अस्पताल परिसर में मौजूद एक मरीज के परिजन को गार्ड ने मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिजन अपने मरीज की स्थिति को लेकर परेशान थे और किसी बात को लेकर गार्ड से बहस हो गई, जिसके बाद गार्ड ने आपा खो दिया और मारपीट पर उतर आया

इलाज के मंदिर में बर्बरता, टीएमएच अस्पताल में गार्ड की दबंगई, मरीज के परिजन की बेरहमी से पिटाई


जमशेदपुर- टीएमएच अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है जहां सुरक्षा के नाम पर तैनात प्राइवेट गार्ड की दबंगई ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि अस्पताल परिसर में मौजूद एक मरीज के परिजन को गार्ड ने मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पीट दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिजन अपने मरीज की स्थिति को लेकर परेशान थे और किसी बात को लेकर गार्ड से बहस हो गई, जिसके बाद गार्ड ने आपा खो दिया और मारपीट पर उतर आया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गार्ड का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उसने किसी की एक न सुनी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भी भय और आक्रोश फैल गया लोगों का कहना है कि अस्पताल, जहां मरीजों को राहत और सहारा मिलना चाहिए, वहां इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

पीड़ित परिजन को चोटें आई है जिसके बाद उनका इलाज भी अस्पताल में ही कराया गया। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोषी गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने की उचित ट्रेनिंग दी जाती है या नहीं। फिलहाल, मामले की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है
प्रत्यक्षदर्शी सुत्रों के अनुसार जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल के मुख्य गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सिक्योरिटी गार्ड और एक मरीज के परिजन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने भर्ती पिता को रिलीज करवाने अस्पताल पहुंचा था इसी दौरान गेट पर हेलमेट पहनने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से उसकी बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

मरीज के परिजन के साथ मारपीट-वीडियो वायरल

जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज के परिजन के साथ किया मारपीट भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने सिक्योरिटी गार्ड पर कार्रवाई करने का मांग किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!