Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों पर निःशुल्क पानी की व्यवस्था

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा अपने निजी पानी टैंकर से तीन स्थानों पर बने अस्थाई छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाया गया

बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों पर निःशुल्क पानी की व्यवस्था

जमशेदपुर – बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा अपने निजी पानी टैंकर से तीन स्थानों पर बने अस्थाई छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाया गया

जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि रोड नंबर 1 स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के समीप त्रिपाठी जी के बागान परिसर, रोड नंबर 1 रंजन श्रीवास्तव के घर के पास तथा रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में बने अस्थाई छठ घाटों में पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद स्थानों पर निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गर्मी के मौसम में भी पिछले वर्ष की तरह जरूरतमंद क्षेत्रों में शुद्ध पानी की निःशुल्क आपूर्ति जारी रखी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए राजकुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी पिंटू त्रिपाठी, रंजन, देवलोचन, टुनटुन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!