हरिणा मुक्तेश्वर धाम में वीरपाट मां पाउडी महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
विधायक की अनुपस्थिति में उनके भाई प्रतिनिधि के रूप में रहे मौजूद, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

हरिणा मुक्तेश्वर धाम में वीरपाट मां पाउडी महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

विधायक की अनुपस्थिति में उनके भाई प्रतिनिधि के रूप में रहे मौजूद, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

पोटका – पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिना क्षेत्र के मुक्तेश्वर धाम स्थित मां पाउडी मंदिर परिसर में भोजवंशीय क्षत्रिय भुईयां समाज समिति द्वारा 12वां वार्षिक वीरपाट मां पाउडी पूजा-अर्चना महोत्सव सह सामाजिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके छोटे भाई तरुण सरदार एवं प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल शामिल हुए। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां पाउडी से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।
सामाजिक एकता और परंपरा का संदेश
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बजरांकन दंडपाट, अनिरुद्ध नायक, वार्ड सदस्य पिंटू नायक,मुखिया सरस्वती मुर्मू, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल एवं भव्य बना।




