810वां नेत्र शिविर टाटा पिगमेन्टस के सीएसआर अभियान से प्रारम्भ
टाटा पिगमेन्टस लि. के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के सहयोग से आज 810वें नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ नेत्र रोगियों के जांच के नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी

810वां नेत्र शिविर टाटा पिगमेन्टस के सीएसआर अभियान से प्रारम्भ

जमशेदपुर- टाटा पिगमेन्टस लि. के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के सहयोग से आज 810वें नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ नेत्र रोगियों के जांच के नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी। नेत्र शिविर में आये 86 नेत्र रोगियों की जांच में 48 नेत्र रोगियों का चयन मोतियाबिन्द प्रभावित नेत्र रोगी के रूप में किया गया तथा अन्य नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार परामर्श व दवा प्रदान कर विदा किया गया। चयनित किये नेत्र रोगियों की स्वास्थ्य जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 15 मार्च को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ, रेड क्रॉस कार्यकर्ता व उप संरक्षक सदस्य राजेश मोहन प्रसाद, अशोक कुमार घोषाल, अशोक कुमार सिंह, आशीष कुमार, प्रकाशभानु महतो, हीरालाल, राधेश्याम कुमार एवं श्याम कुमार प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थें।




