Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के द्वारा चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के माध्यम से उन लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार आया है

टाटा स्टील समुह की कम्पनियां भी अपने सीएसआर से इसी उद्देश्य से कार्य करती हैं कि समाज में जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो और खुशी है कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ इस अभियान में हम साथ जुड़े हैं

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के द्वारा चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के माध्यम से उन लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार आया है जो मोतियाबिन्द के कारण अंधापन से पीड़ित थें,

टाटा स्टील समुह की कम्पनियां भी अपने सीएसआर से इसी उद्देश्य से कार्य करती हैं कि समाज में जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो और खुशी है कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ इस अभियान में हम साथ जुड़े हैं।

उक्त विचार यहां राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में टाटा स्टील समुह की कम्पनी टाटा पिगमेन्टस की कम्पनी सचिव सुश्री नवनीत कौर ने कम्पनी सीएसआर से आयोजित 810वें नेत्र शिविर के समापन के अवसर पर नेत्र रोगियों को विदा करते हुए व्यक्त किया। इससे पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने नेत्र रोगियों के आँखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच किया, जिसके पश्चात नेत्र रोगियों को चश्मा एवं दवा सुश्री नवनीत कौर, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सक्रिय सदस्य राकेश मिश्र, अशोक कुमार सिंह, एवं आशीष कुमार ने प्रदान किया। जिसके पश्चात कार्यकर्ता श्याम कुमार प्रसाद ने नेत्र रोगियों को आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान की एवं नेत्र रोगियों को विदा किया। इस अवसर पर उपस्थित रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित रेड क्रॉस सोसाईटी के अंधापन निवारण अभियान के तहत अगला नेत्र शिविर स्व. रचना नरेड़ी के पुण्य स्मृति में 21 से 23 मार्च तक रचना हेल्थ केयर फाउण्डेशन के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस के पेट्रन सज्जन नरेड़ी एवं राहुल नरेड़ी के देखरेख में आयोजित किया जायेगा।

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष एवं जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम टीबी फ्री इंडिया जो कि देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर टी.बी. मुक्त भारत की महत्वकांक्षी योजना पिछले चार वर्षों से जिले में चलायी जा रही है, अभियान के तहत जहां जरूरतमंद टी. बी. मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्रियों का एक महीने का सामान एवं विटामिन पोषण किट के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी का 44वां पोषण किट वितरण 18 मार्च को टी. बी. मरीजों के बीच रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन साकची से किया जायेगा। इस अवसर पर टी.बी. मरीजों के बीच उनकी जरूरत के पहनने योग्य कपड़े भी वितरित किये जायेंगे। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!