भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. पी. जनार्दन राव की स्मृति में आयोजित 809वां नेत्र ज्योति यज्ञ आज नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया
54 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने रविवार को इन नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में किया

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. पी. जनार्दन राव की स्मृति में आयोजित 809वां नेत्र ज्योति यज्ञ आज नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया।

54 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने रविवार को इन नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में किया, जिसका उद्घाटन शिविर संयोजक संस्था कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कृष्ण मुरारी गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी गणेश राव, चन्द्रमोहन सिंह ने ऑपरेशन थियेटर का संयुक्त रूप से फीता काटकर किया था, आज जांच सत्र के दौरान इन नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने अंतिम जांच किया, जिसके पश्चात उन्हें चश्मा, दवा रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, पी. रामाकृष्णा, केबीएस त्रिवेदी, वी.एसएन मूर्ति, राकेश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, गणेश राव, सुमन्त गुप्ता ने प्रदान किया। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता उपस्थित थें। संयोजक परिवार के सदस्य रामाकृष्णा ने सभी नेत्र रोगी को बिस्कुट एवं शीतल पेय प्रदान किया ताकि वे रास्ते में आराम से इसका उपयोग कर सके। अतिथियों ने नेत्र रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का 810वां नेत्र शिविर टाटा स्टील समुह की कम्पनी टाटा पिगमेन्टस लि. के संयोजन में 14 से 16 मार्च तक आयोजित की जायेगी।




