सिदगोड़ा टाऊन हॉल परिसर में राजिम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया , पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे
सिदगोड़ा टाऊन हॉल परिसर में तेली साहू समाज एवं महिला तेली साहू समाज के तत्वाधान में कुल देवी माता राजिम जयंती के अवसर पर 52 वां राजिम महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया । सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सत्य नारायण पुजा से इसकी शुरुआत हुई । राजिम महोत्सव समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू ने समाज का झंडोतोलन किया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गया

सिदगोड़ा टाऊन हॉल परिसर में राजिम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया , पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे

जमशेदपुर – सिदगोड़ा टाऊन हॉल परिसर में तेली साहू समाज एवं महिला तेली साहू समाज के तत्वाधान में कुल देवी माता राजिम जयंती के अवसर पर 52 वां राजिम महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया । सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सत्य नारायण पुजा से इसकी शुरुआत हुई । राजिम महोत्सव समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू ने समाज का झंडोतोलन किया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित रहे । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं सम्मानित अतिथि के रूप में दिनेश कुमार पूर्व भाजपा अध्यक्ष तथा डॉक्टर जे के देवांगन समाजसेवी उपस्थित थे । राजिम महोत्सव समारोह 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन माता कर्मा माता राजिम के चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पण कर किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राजिम महोत्सव छत्तीसगढ़ी समाज के एकता की परिचित कराने का मौका है । इसलिए समाज एकजुट रहे और संगठित रहे उन्होंने कलयुग के विषय पर कहा कि संघे शक्ति कलियुगे , यानी जिसके पास शक्ति होगी दुनिया उनको सामने झुकेगी इसलिए साहू समाज में अपनी एकता को बनाए रखें उन्होंने समाज को संगठित होने की अपील की और समाज में बेटे के साथ बेटियों को भी पढ़ाने पर विशेष जोर दिया , क्योंकि एक बेटी दो घरों को संस्कार देती है । उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया । इस अवसर पर विशिट अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति को आगे आने की आवश्यकता है। माता राजिम के मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं । इस अवसर पर सम्मानित अतिथि दिनेश कुमार पूर्व भाजपा अध्यक्ष जमशेदपुर ने कहा कि युवा शक्ति आगे आकर समाज संस्कृति आगे बढ़ाएं ।
इस दौरान साहू समाज के केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी गण , मुखिया , महिला प्रतिनिधि एवं महिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । साथ ही साहू समाज के मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर केंद्रीय महिला अध्यक्षा जया साहू ने माता राजिम की जीवनी पर प्रकाश डाला । वहीं केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और स्वागत भाषण केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू एवं मंच संचालन त्रिवेंद्र कुमार साहू व प्रीति साहू तथा नीतु साहू ने किया । वहीं धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरवर प्रसाद साहू ने किया । कार्यक्रम के दौरान राम साहू के के ग्रुप सरस्वती कला मंच सोनारी के द्वारा एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी नृत्य , गणेश वंदना के द्वारा बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के धुन पर सभी लोग झूम उठे । इस मौके पर समाज के पांच हजार लोगों ने माता का भोग ग्रहण किया । राजिम महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से केशव लाल साहू, राजेश कुमार साहू, प्रीत राम साहू ,राम साहू ,जितेन्द्र कुमार साहू, चेतन साहू ,कमला साहू ,अनिता साहू, गीता साहू ,विमला साहू ,रेखा साहू ,लक्ष्मी साहू, शिलु साहू ,गीतांजलि साहू ,दुर्गा साहू ,नेहा दास ,संगीता साहू ,रतना साहू ,सविता साहू, शांत साहू ,नितु साहू ,हेमलता साहू ,राखी साहू ,शशि देवी ,तरुन साहू, रेणुका साहू, संतोषी साहू ,लालू राम साहू ,खेमलाल साहू, सत्येंद्र कुमार साहू, गिरधारी लाल साहू, कन्हैया राम साहू ,हेमंत साहू ,चंद्रशेखर साहू, जागेश्वर साहू ,भूवनेश्वर साहू ,लखन राम साहू, संतराम साहू ,बाबू दास साहू ,धर्मेंद्र साहू ,दिनेश कुमार साहू ,एन प्रकाश साहू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा




