Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

होली के रंग में डूबे अर्जुन, मीरा और रघुवर दास, दी होली की बधाई

जमशेदपुर में होली के माहौल में आम लोगों से लेकर राजनेता सभी डूबे नजर आए. इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं

होली के रंग में डूबे अर्जुन, मीरा और रघुवर दास, दी होली की बधाई

जमशेदपुर में होली के माहौल में आम लोगों से लेकर राजनेता सभी डूबे नजर आए. इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर- शहर में होली के रंगों के माहौल में राजनेता भी डूबे नजर आए. एक तरफ अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी के साथ होली मनाई तो दूसरी तरफ रघुवर दास ने झाल बजा कर होली मनाई.

होली को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. हर तरफ अलग-अलग रंगों की छटा बिखरी हुई है. वहीं जमशेदपुर में होली का रंग कुछ खास दिखा. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ होली मनाई. उनके समर्थकों ने उन्हें गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया.

 

वहीं अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. इस मौके पर अर्जुन मुंडा के समर्थक हिंदी गीतों पर झूमते नजर आए. पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर होली के गीतों पर झूमते हुए लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.

एग्रीको स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास में होली का अलग उत्साह दिखा. भाजपा कार्यकर्ता रघुवर दास को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद ले रहे थे और स्थानीय कलाकारों द्वारा होली के गीत प्रस्तुत किये जा रहे थे.

रघुवर दास कलाकारों के बीच पहुंचे और होली के गीत की धुन में झाल पकड़ कर बजाने लगे. इस दौरान भाजपा महिला नेता भी खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर झूमीं. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में काफी उत्साह दिखा.

होली के पावन अवसर पर अर्जुन मुंडा और  मीरा मुंडा ने आम जनता के साथ हर्षोल्लास के साथ होली खेली
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
जिला कोषाध्यक्ष  काली शर्मा  ने अर्जुन मुंडा को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का माहौल रंगों और उत्साह से सराबोर रहा
अर्जुन मुंडा ने सभी को प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
मीरा मुंडा ने भी महिलाओं के साथ मिलकर होली की खुशियां साझा कीं
लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
अंत में सभी ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!