Uncategorized
पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पोते की कुल्लू मनाली में मौत

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पोते की कुल्लू मनाली में मौत
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू मनाली में मौत हो गई है. 21 वर्षीय वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. घटना की सूचना पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को दे दी गई है. जिसके बाद चम्पाई सोरेन पुत्र बाबूलाल सोरेन के साथ दिल्ली के रास्ते कुल्लू रवाना हो गए है.
बताया जाता है कि वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने गए थे. वे स्कीइंग के बाद होटल लौट आए थे. लेकिन कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए. दोस्तों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.




