Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती समारोह का आयोजन’

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक "काव्य कलश " सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती समारोह आयोजित किया गया

‘तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती समारोह का आयोजन’

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती समारोह आयोजित किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष  सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित ने किया ।
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना  नीता सागर चौधरी ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी ने दिया । प्रसेनजित तिवारी ने निराला जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रखर हिन्दू एवं कट्टर राष्ट्रभक्त बताया। तत्पश्चात साहित्यकार द्वय जानकी बल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र एवं सुरेश चन्द्र झा ने विस्तार से प्रस्तुत किया ।
‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल 30 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया ।
काव्य पाठ करने वालों में डाॅ० अनिता निधि, डाॅ० उदय प्रताप हयात, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, नीलाम्बर चौधरी, चन्द्र मोहन ठाकुर,शशिकान्त ओझा शशि, देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, निशांत सिंह, आलोक तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , नीता सागर चौधरी, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, संदीप सिंह गौतम, अभिषेक पाण्डेय, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, प्रणति शरण, हरिकिशन चावला , रीना गुप्ता, कुमार मनीष, डॉ संध्या सिन्हा, सुजय कुमार, रेखा सहाय, शक्ति श्रीवास्तव, मंजू कुमारी, मीनी कुमारी, नरेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य की उपस्थिति सराहनीय रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!