जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जाति-धर्म से ऊपर उठकर करें मतदान – दीपक अग्रवाल रामूका
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. चुनाव में खड़े प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने मतदाताओं से जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने तथा कर्मठ उम्मीदवार का चयन करने की अपील की

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जाति-धर्म से ऊपर उठकर करें मतदान – दीपक अग्रवाल रामूका
जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. चुनाव में खड़े प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने मतदाताओं से जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने तथा कर्मठ उम्मीदवार का चयन करने की अपील की. सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में खासे सक्रिय रहने वाले दीपक अग्रवाल रामूका ने भरोसा जताया कि इस बार जुगसलाई की जनता अपना सच्चा हितैषी चुनेगी. अपनी जीत के प्रति आश्वस्त श्री रामूका ने वार्ड नंबर 12 के समस्त मतदाताओं से अनुरोध किया है, कि वोट देना जहां आपका अधिकार है, वहीं सामाजिक जिम्मेदारी भी है. आप का हर वोट इस नगर परिषद् के चुनाव में आपके भविष्य का परिणाम तय करेगा. इसलिए जनता के हिषैषी, कर्मठ, शिक्षित और निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर कार्य करने वाले पार्षद पद के प्रत्याशी को चुनें
दीपक अग्रवाल (रामूका) ने कहा कि वार्ड की जन समस्याओं को दूर करने के साथ ही वे संपूर्ण जुगसलाई नगर परिषद् क्षेत्र के बेहतरी के लिये सदैव तत्पर रहेंगें. खासकर जुगसलाई क्षेत्र में एक “फायर ब्रिगेड स्टेशन” की स्थापना तथा यहां की जटिल हो चुकी “यातायात व्यवस्था” में भी सुधार लाने के लिए वे समर्पित होकर कार्य करेंगें.



