Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में बीती रात एक संवाददाता सम्मेलन किया

जिसमें उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम के लिए संध्या सिंह ने एक संकल्प पत्र जारी किया है। यह कोई घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि संकल्प पत्र है

जमशेदपुर- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में बीती रात एक संवाददाता सम्मेलन किया।

जिसमें उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम के लिए संध्या सिंह ने एक संकल्प पत्र जारी किया है। यह कोई घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि संकल्प पत्र है।

उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का संकल्प है कि प्रतिदिन कचरा का उठाव करवाएंगे, नियमित फागिंग कर मच्छर से छुटकारा दिलाएगी, मानगो में जाम की समस्या बहुत बड़ी है, उसे कैसे सुचारू रूप से करेगी, इसके लिए रणनीति तैयार करेगी।

उन्होंने बताया कि मानगो में उच्च विद्यालय और महाविद्यालय नहीं है, उसकी व्यवस्था करेंगे।

अरुण सिंह ने कहा कि संकल्प पत्र में सड़क, नाली को ठीक करेंगे। सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडर जोन का निर्माण करवायेंगी।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम एवं टाउन हॉल का भी निर्माण संध्या सिंह कराएंगी, जिसमें केंद्र के माध्यम से सीएसआर के तहत इन्हें सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, युवाओं के लिए खेल का मैदान का भी निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यहां की विधि व्यवस्था बहुत ही खराब है, इसे ठीक कराया जाएगा। यहां पर आपदा प्रबंधन केंद्र भी बनाया जाएगा। होल्डिंग टैक्स यहां काफी ज्यादा है, उसे कम कराया जाएगा। 5 साल के अंदर अंडर ग्राउंड केबलिंग भी करने की बात है।

उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। इसलिए मानगो वासियों से अनुरोध है कि संध्या सिंह को समर्थन देकर जिताए ताकि मानगो चकमक बन  सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!