Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रहस्य और रोमांच से भरपूर डीडी झारखंड मे प्रसारित “अखड़ा 0 KM” के एपिसोड 03 में जमशेदपुर शहर युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित आए नजर

दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे टीवी शो “अखड़ा 0 KM” का तीसरा एपिसोड “द मिसिंग फैमिली” कल रात 8 बजे डीडी झारखंड पर प्रसारित किया गया। इस एपिसोड में जमशेदपुर नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर के प्रतिभाशाली युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित “लकीर” नामक एक हास्यपूर्ण डिटेक्टिव किरदार में नजर आए, जो गांव से गुमशुदा हुए एक परिवार की रहस्यमयी खोज में जुटा दिखाई देता है

रहस्य और रोमांच से भरपूर डीडी झारखंड मे प्रसारित “अखड़ा 0 KM” के एपिसोड 03 में जमशेदपुर शहर युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित आए नजर

जमशेदपुर- दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे टीवी शो “अखड़ा 0 KM” का तीसरा एपिसोड “द मिसिंग फैमिली” कल रात 8 बजे डीडी झारखंड पर प्रसारित किया गया। इस एपिसोड में जमशेदपुर नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर के प्रतिभाशाली युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित “लकीर” नामक एक हास्यपूर्ण डिटेक्टिव किरदार में नजर आए, जो गांव से गुमशुदा हुए एक परिवार की रहस्यमयी खोज में जुटा दिखाई देता है।

एपिसोड में कई चौंकाने वाले सवाल सामने आते हैं—आखिर कौन है वह बच्चा, जो गूंगा नहीं है? और गांव की वह कौन-सी फैमिली है, जो अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई? इन सवालों के इर्द-गिर्द घूमती कहानी दर्शकों को एक गहरे और रोमांचक रहस्य की ओर ले जाती है।

आप को बता दे कि प्रेम दीक्षित पिछले कई वर्षों से रंगमंच से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक नाटकों में अपने अभिनय किया है। उनकी अभिनय शैली में सहजता, हास्य और गहराई का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। “अखड़ा 0 KM” में उनका यह किरदार भी दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

वहीं, गीता थिएटर, जमशेदपुर शहर का एक प्रतिष्ठित नाट्य संस्थान है, जो लंबे समय से रंगमंच के माध्यम से समाजिक जागरूकता फैलाने और युवाओं को कला से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यह संस्था अभिनय, संगीत, नृत्य, एंकरिंग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रशिक्षण के माध्यम से नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती रही है।

संवाददाताओं से बातचीत में प्रेम दीक्षित ने बताया कि “अखड़ा 0 KM” प्रत्येक शुक्रवार रात 8 बजे डीडी झारखंड पर प्रसारित होता है। अखड़ा 0 KM का यह तीसरा एपिसोड था, इस से पहले 02 एपिसोड दूरदर्शन पर प्रसार हो चुके हैं पर किसी कारणवश वो पहला एपिसोड में नहीं जुड़ता है परंतु आने वाले एपिसोड 4, 5 और 6वें एपिसोड में वे नजर आएंगे, जिनकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस धारावाहिक में संथाली एवं झारखंडी सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकारों दशरथ हसदा, सुरेंद्र टुडू, गंगा रानी, शिवलाल सागर, शशांक शेखर महतो जैसे दिग्गज तो वही खुशी टुडू, ध्रुव सोरेन, बबलू रविदास,आमिर अरशद, मनसा मुर्मू युवा कलाकारो के साथ काम करना उनके लिए एक यादगार और सीखने वाला अनुभव रहा।

यह धारावाहिक अपने अनोखे विषय और दमदार प्रस्तुति के कारण लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह शो न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर लोगों को जागरूक भी करता है।
जमशेदपुर के दर्शकों से अनुरोध है कि वे इस रोमांचक और मनोरंजक धारावाहिक के सभी एपिसोड अपने परिवार के साथ देखें और हर शुक्रवार रात डीडी झारखंड पर इस रहस्य से पर्दा उठते देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!