आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे
फर्जी मतदान की कोशिश हुई तो दबंगों को मिलेगा मुंहतोड़

आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे
फर्जी मतदान की कोशिश हुई तो दबंगों को मिलेगा मुंहतोड़
जमशेदपुर- मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर आज मरीना सिटी, आजादनगर में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चुनाव के दिन आजादनगर क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ तैनात रहेंगे। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि किसी भी सूरत में फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाएगा और यदि किसी दबंग ने ऐसा करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने एमजीएम अस्पताल की बदहाल स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह दावा करते हैं कि उन्होंने एमजीएम अस्पताल बनवाया, लेकिन सच्चाई यह है कि अस्पताल में पानी तक की व्यवस्था नहीं है। जिन मरीजों का ऑपरेशन जरूरी है, उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में पानी नगर निगम से मंगवाया जा रहा है और ऐसे हालात में मरीज जीते-जी मरने को मजबूर हैं।
वरीय जदयू नेता आशुतोष राय ने कहा कि चुनाव का समय है, कई तरह के लोग आएंगे और बड़े-बड़े सपने दिखाएंगे ऐसे लोगों को नमस्ते जरूर करें, लेकिन वोट केवल एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को ही दें। उन्होंने विश्वास जताया कि संध्या सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाई जाएगी।
युवा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने कहा कि कुछ लोग कदमा से आकर मानगो का मेयर बनना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मानगो में मेयर पद के योग्य लोग नहीं हैं? उन्होंने बताया कि वह पिछले 32 महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने मेयर का चुनाव लड़ने की घोषणा की, उन्हें दूसरी पार्टी से निकाल दिया गया, आधा दर्जन मुकदमे दर्ज कराए गए और घरों पर छापेमारी करवाई गई। उन्होंने कहा कि इन सब से कोई डरने वाला नहीं है और इस चुनाव में जीत संध्या सिंह की ही होगी वह भी भारी बहुमत से
इस बैठक की अध्यक्षता जनता दल (यूनाइटेड) युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने की, धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। बैठक में विशेष रूप से बरकट्ठा के भाजपा विधायक अमित यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।




