Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ‘न्यू इनकम टैक्स एक्ट एवं नियमों’ पर ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन

इस सत्र में देश के प्रसिद्ध कर विशेषज्ञ एवं वक्ता डॉ. आहूजा मुख्य वक्ता के रूप में अपने व्यापक अनुभव के माध्यम से नए आयकर कानून एवं नियमों के विभिन्न प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभाव तथा व्यवसाय एवं पेशेवरों के लिए उनके अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करेंगे

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ‘न्यू इनकम टैक्स एक्ट एवं नियमों’ पर ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन

जमशेदपुर- सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को चेंबर भवन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में “न्यू इनकम टैक्स एक्ट एवं नियमों” विषय पर एक महत्वपूर्ण ज्ञान सत्र (Knowledge Session) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय सायं 4:15 बजे (शार्प) निर्धारित किया गया है।

इस सत्र में देश के प्रसिद्ध कर विशेषज्ञ एवं वक्ता डॉ. आहूजा मुख्य वक्ता के रूप में अपने व्यापक अनुभव के माध्यम से नए आयकर कानून एवं नियमों के विभिन्न प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभाव तथा व्यवसाय एवं पेशेवरों के लिए उनके अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करेंगे।

कार्यक्रम में सहभागी के रूप में जमशेदपुर शाखा (CIRC) ऑफ ICAI एवं जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी होंगे। यह सत्र विशेष रूप से व्यवसायियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, कर सलाहकारों एवं पेशेवरों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। उक्त जानकारी चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनित कांवटिया ने संयुक्त रूप से दी।

उपाध्यक्ष (टैक्स एवं फाइनेंस) अधिवक्ता राजीव अग्रवाल एवं सचिव (टैक्स एवं फाइनेंस) अधिवक्ता अंशुल रिंगासिया ने कहा कि यह सत्र नए आयकर कानून की समझ को सुदृढ़ करेगा एवं व्यवसायों को बदलते कर परिदृश्य में बेहतर निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होगा।

चेंबर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने सभी सदस्यों एवं संबंधित हितधारकों से इस महत्वपूर्ण सत्र में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!