राजेश कुमार शुक्ला ने रचा इतिहास लगातार तीसरी बार जीते
झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव में जमशेदपुर के वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने लगातार तीसरी बार जीत प्राप्त करके इतिहास रच दिया है एलिमिनेशन राउंड में उन्होंने गुरुवार को उन्होंने बेंचमार्क 676.55 को क्रॉस कर लिया है

राजेश कुमार शुक्ला ने रचा इतिहास लगातार तीसरी बार जीते

जमशेदपुर- झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव में जमशेदपुर के वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने लगातार तीसरी बार जीत प्राप्त करके इतिहास रच दिया है एलिमिनेशन राउंड में उन्होंने गुरुवार को उन्होंने बेंचमार्क 676.55 को क्रॉस कर लिया है। अभी और तीन का एलिमिनेशन होना है और ऐसे में रिकॉर्ड मतों की प्रति होनी ही है।

राजेश कुमार शुक्ला की जीत पर वरीय अधिवक्ता टी एन ओझा, रामजीत पांडे, सुधीर कुमार पप्पू, अक्षय झा, मिथलेश सिंह गौतम, कुलविंदर सिंह ने उन्हें बधाई दी है। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अपनी सज्जनता विनम्रता एवं सहृदयता के कारण राजेश कुमार शुक्ला को राज्य के सभी बार एसोसिएशन से मत प्राप्त हुए हैं जो उनकी लोकप्रियता एवं कार्यशैली को दर्शाता है।
चुनावी टीम के महत्वपूर्ण स्तंभ अक्षय झा के अनुसार जीत का आंकड़ा रिकॉर्ड बनाएगा। उनके अनुसार झारखंड हाईकोर्ट एवं विभिन्न बार एसोसिएशन में प्रचार अभियान के दौरान ही जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा था। उसी ने तय कर दिया था कि राजेश कुमार शुक्ला तीसरी बार विजय श्री प्राप्त करेंगे।

जमशेदपुर- आज बाबू वीर कुमार सिंह के विजय दिवस के शुभ अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता और झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने प्रचंड बहुमत प्राप्त करके 12 मार्च 2026 को हुए झारखंड स्टेट बर काउंसिल के सदस्य के लिए चुनाव में 14 वें स्थान पर आकर जो कोटा दिया गया था 677 वोट का उन्होंने उससे ज्यादा वोट प्राप्त करके विजयी हो गए हैं उनके इस विजयी में झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित कुमार चतुर्वेदी भारत कुमार झा जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ता अक्षय कुमार झा मिथिलेश सिंह रमाशंकर पांडे जन्मेजय सिंह त्रिलोकी नाथ ओझा सिद्धार्थ शंकर दुबे संगीता शर्मा रमेश प्रसाद कांतानंद सोनी दिनेश कुमार के साथ कई अधिवक्ताओं ने बधाई दी है




