Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल , 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार वितरित

न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको के डीलर नेटवर्क की मजबूती और पहुंच को दर्शाता है रजिस्टर्ड डीलरों ने अपनी-अपनी टीमें बनाईं और खिलाड़ियों का चयन किया।राजस्थान के नाथ द्वारा स्थित मिराज स्टेडियम में मैच नॉकआउट फॉर्मेट में तीन जोन जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के क्लस्टर स्तर पर आयोजित किए गए

न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल , 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार वितरित

जमशेदपुर- न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको के डीलर नेटवर्क की मजबूती और पहुंच को दर्शाता है रजिस्टर्ड डीलरों ने अपनी-अपनी टीमें बनाईं और खिलाड़ियों का चयन किया।राजस्थान के नाथ द्वारा स्थित मिराज स्टेडियम में मैच नॉकआउट फॉर्मेट में तीन जोन जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के क्लस्टर स्तर पर आयोजित किए गए। कड़े मुकाबलों के बाद, चार टीमें सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गईं, और दो टीमें फाइनल मैच में पहुंचीं। उदयपुर ईगल्स और जयपुर रॉयल्स के बीच हुआ ग्रैंड फाइनल एक डे-नाइट मैच के रूप में खेला गया। विजेता टीम, उदयपुर ईगल्स और उनके नामित न्युवोको अधिकृत डीलर को कुल 11 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन और टीम भावना की पहचान के रूप में दिया गया। इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी दर्ज करवाई। उन्होंने ही विजेता टीम को ट्रॉफी भी प्रदान की, जिससे इस आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। विजेता और उप-विजेता टीमों के साथ-साथ “सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज” और “सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज” जैसे व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सेमी-फाइनल में पहुंची टीमों को भी सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, इस पहल के तहत 25 लाख रुपये से ज्यादा के इनाम दिए गए, जिससे न्युवोको की अपने चेनल पार्टनर्स और डीलर इकोसिस्टम का सम्मान करने और उन्हें मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता और भी ज्यादा साफ हो गई। इस संबंध में चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस ने कहा कि न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग बिजनेस से आगे बढ़कर, हमारे डीलर पार्टनर्स के साथ गहरे और ज्यादा सार्थक रिश्ते बनाने की एक कोशिश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!