लौह नगरी जमशेदपुर में एक ऐसे शख्सियत हैं, जिसका नाम है परमानंद साहू। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पूरी तरह समर्पित है। भीषण गर्मी में भी उन्होंने मोदी जी का भाषण सुनने के लिए 70 किलोमीटर जाना और 70 किलोमीटर आना चुनाव के समय साइकिल से किया था
परमानंद साहू का कहना है कि वह होम सर्विस का काम करते हैं। घर-घर से टिफिन लेकर पहुंचाते हैं। बाजार में ही उनका समय बितता है और वह 15 साल से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हैं
जमशेदपुर- लौह नगरी जमशेदपुर में एक ऐसे शख्सियत हैं, जिसका नाम है परमानंद साहू। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पूरी तरह समर्पित है। भीषण गर्मी में भी उन्होंने मोदी जी का भाषण सुनने के लिए 70 किलोमीटर जाना और 70 किलोमीटर आना चुनाव के समय साइकिल से किया था।
परमानंद साहू का कहना है कि वह होम सर्विस का काम करते हैं। घर-घर से टिफिन लेकर पहुंचाते हैं। बाजार में ही उनका समय बितता है और वह 15 साल से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हैं।
वे कहते हैं कि हमारे पास अलग से कोई समय नहीं है, इसलिए अपने साइकिल में भाजपा का झंडा लगाकर नि:स्वार्थ भाव से मान- सम्मान के लिए उसका प्रचार -प्रसार करते हैं। अभी वह मानगो नगर निगम में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह का कैमरा छाप तख्ता एवं झंडा लेकर साइकिल से कहीं भी घूमते हुए नजर आ जाएंगे। बिना किसी लोभ या लालच के वह यह काम कर रहे हैं।
उनका कहना है कि हम एक पैसा भी पार्टी के काम के लिए नहीं लेते हैं। पूरे नि:स्वार्थ भाव से भाजपा का सेवा करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं।




