Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हिंदू बेटियों के साथ लव जिहाद एक षड्यंत्र कठोर कानून बनाये झारखंड सरकार- अरूण सिंह (विहिप)

रांची मे हुई षड्यंत्र के तहत हुई लव जिहाद की घटना, महाराष्ट्र के TCS मे हुआ धर्मांतरण जैसी घटनाओं से पूरा जमशेदपुर के समस्त हिन्दू समाज आक्रोशित है जिसे लेकर रविवार की शाम साकची गोलचक्कर पर विश्व हिन्दू परिषद - बजरंगदल के बैनर तले आक्रोश धरना प्रदर्शन किया गया जहां विहिप बजरंगदल के साथ भाजपा महानगर के अधिकारी भी सम्मिलित हुए, विरोध प्रदर्शन मे दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की महिलाए भी जुटी

हिंदू बेटियों के साथ लव जिहाद एक षड्यंत्र कठोर कानून बनाये झारखंड सरकार- अरूण सिंह (विहिप)

जमशेदपुर- रांची मे हुई षड्यंत्र के तहत हुई लव जिहाद की घटना, महाराष्ट्र के TCS मे हुआ धर्मांतरण जैसी घटनाओं से पूरा जमशेदपुर के समस्त हिन्दू समाज आक्रोशित है जिसे लेकर रविवार की शाम साकची गोलचक्कर पर विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल के बैनर तले आक्रोश धरना प्रदर्शन किया गया जहां विहिप बजरंगदल के साथ भाजपा महानगर के अधिकारी भी सम्मिलित हुए, विरोध प्रदर्शन मे दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की महिलाए भी जुटी , इस घटना पर सभी ने अपने विचार साझा किये विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह ने मंच पर सभी को संबोधित करते हुए बताया कि हिंदू बहन बेटियों के साथ बढती लव जिहाद के घटनाओं को अंजाम देने वाले षडयंत्रकारियों को झारखंड मे कठोर कानून नही होने के कारण मनोबल बढता है और ऐसे घटनाओं को समाज के सामने आने पर भी सिर्फ छोटी-मोटी कारवाई ही की जाती है , लव जिहाद एक सोची समझी साजिश है जिसमे हिंदू बेटियों को फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद करने और धर्म परिवर्तन करने के लिए मुस्लिम समुदाय के युवक के साथ साथ महिलायें भी जुडी होती है, जो ज्यादातर शिक्षा संस्थान और घर से बाहर काम करने वाली महिलाओ को निशाना बनाते है जिसके लिए इन्हे फंडिंग भी की जाती , एक तरफ उत्तर प्रदेश जैसे राज्य मे ऐसे जिहादियों के घर बुलडोजर से ढाया जा रहे है , तो कहीं एनकाउंटर किये जा रहे है पर झारखंड मे सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है जिसके विरुद्ध कठोर कानून नही बनाया जा रहा है , जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने जमशेदपुर मे लव जिहाद की घटना से बचने के लिए बहन बेटियों को विहिप बजरंगदल से हर तरह की सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और घर वापसी करने वाली बहनों को समाज मे सम्मान और सुरक्षा देने का कार्य विहिप बजरंगदल अवश्य करेगा, वहीं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनो ने सभी बहन बेटियों की रक्षा के लिए माता पिता को सजग रहने और ध्यान देने को कहा आजकल के शिक्षा संस्थानों मे सबसे ज्यादा ये षड्यंत्र हो रहा है इसलिए अभिभावक अपने बेटियों पर विशेष ध्यान दे और सुनिश्चित करे कि बेटियां किसी जिहाद मे न फंसे , कार्यक्रम मे जिला के मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री भोला लोहार, उत्तम दास, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, उपाध्यक्ष गोपी राव, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, गौरक्षा प्रमुख मनीष सिंह, प्रांत मातृशक्ति संस्कार केंद्र प्रमुख सबिता सिंह, महानगर दुर्गावाहिनी सह संयोजिका ज्योत्सना सरकार, धर्म प्रसार से विवेक सिंह, साई पदमजा , प्रांत अधिकारी देवेंद्र गुप्ता, जनार्दन पांडेय, अवतार सिंह गांधी, दीपक शर्मा समेत कई सदस्यगण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!