Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गंगा नारायण सिंह जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, पोटका से 10 हजार लोगों के जुटने की तैयारी

25 अप्रैल को गोपाल मैदान में होगा भव्य आयोजन, चार राज्यों से 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी संभावित

गंगा नारायण सिंह जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, पोटका से 10 हजार लोगों के जुटने की तैयारी

25 अप्रैल को गोपाल मैदान में होगा भव्य आयोजन, चार राज्यों से 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी संभावित

पोटका – भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती 25 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में मनाने को लेकर आयोजन समिति की पोटका प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को तेंतला पंचायत भवन के समीप सुबोध कुमार सरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पोटका प्रखंड की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी, 50 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

बैठक में जानकारी दी गई कि विधायक संजीव सरदार के संरक्षण में पहली बार जमशेदपुर में इतने बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं असम से 50 हजार से अधिक लोगों के पारंपरिक रूप से शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक समागम और विशाल जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें 50 से अधिक सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

पोटका विधानसभा की अहम भागीदारी

बैठक में बताया गया कि इस आयोजन में पोटका विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। क्षेत्र से करीब 10 हजार लोग दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों से कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भूमिज एकता का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल पर भोजन-पानी सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री सहित कई अतिथियों को आमंत्रण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही मंत्री चमरा लिंडा एवं मंत्री दीपक बिरूआ को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण भेजा गया है। आयोजन समिति कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी तरह जुटी हुई है।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बैठक में हिमांशु सिंह, रविंद्र सरदार, फुलचांद सरदार, लखिंद्र सरदार, सामंत सरदार, कृष्णा भूमिज, कृष्ण सरदार, सुखदेव सरदार, मृगेन सरदार, पुतुल सरदार, गोबर्धन सिंह, शिवचरण सरदार, सुरेश सरदार, सूरज भूमिज, चंदन सरदार, त्रिलोचन सरदार, संजीत सरदार, बुद्धेश्वर सिंह, विसु सिंह, छुटा सरदार, जुमिता सरदार, समर सरदार, मिलन सरदार, मनोहन सिंह सरदार, मानु सरदार, विजय सरदार, कमल सरदार, विकास सरदार, सोखो सरदार, बंकेश सरदार, पोल्टू भूमिज, सुनील सरदार, सीरतन सरदार, दिलीप सिंह, जगन्नाथ सरदार, बुधराय भूमिज, जुरू भूमिज, दिलीप सरदार, जगमोहन सरदार, राजेश सरदार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!