Uncategorized
पी एन वि एस श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति के अध्यक्ष राम चन्द्र पासवान के आवास में डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने डॉ आंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और संविधान की शपथ ली. संबोधन में रामचंद्र पासवान ने कहा कि डॉ आंबेडकर का सपना था -शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो

आदित्यपुर- पी एन वि एस श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति के अध्यक्ष राम चन्द्र पासवान के आवास में डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी इस अवसर पर डॉ आंबेडकर की तस्वीर पर के अध्यक्ष राम चन्द्र पासवान ने माल्यार्पण किया और उपस्थित सभी सम्मानीय अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए.
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने डॉ आंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और संविधान की शपथ ली. संबोधन में रामचंद्र पासवान ने कहा कि डॉ आंबेडकर का सपना था -शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो.
इस अवसर पर भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद, अनिल कुमार शिक्षक, विश्व मोहन प्रसाद ने संबोधित किया.
इस अवसर पर मदन राम, जवाहर लाल सिंह,( मामा जी ) आदि के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे.




