Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर टाटा स्टील के अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन स्कीम का लाभ दिलाने के लिए इससे संबंधित पोर्टल को पुनः खोलने का आग्रह किया है

सांसद श्री महतो ने एक पत्र लिखकर एवं मंत्री से मुलाकात कर कहा कि टाटा स्टील के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का एक समूह ने उन्हें इस आशय का ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया है कि वैसे कर्मचारी जो इस सेवा का इस सुविधा का लाभ लेने से वंचित हो गए हैं उन्हें पुनः एक अवसर प्रदान किया जाए

नई दिल्ली- सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर टाटा स्टील के अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन स्कीम का लाभ दिलाने के लिए इससे संबंधित पोर्टल को पुनः खोलने का आग्रह किया है

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260418-WA0209-221×300.jpg" alt="" width="221" height="300" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-1166

सांसद श्री महतो ने एक पत्र लिखकर एवं मंत्री से मुलाकात कर कहा कि टाटा स्टील के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का एक समूह ने उन्हें इस आशय का ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया है कि वैसे कर्मचारी जो इस सेवा का इस सुविधा का लाभ लेने से वंचित हो गए हैं उन्हें पुनः एक अवसर प्रदान किया जाए।
सांसद श्री महतो ने अपने पत्र में कहा कि बहुत सारे कर्मचारी तकनीकी कारणों से एवं निजी कारणों से ईपीएस – 95 का लाभ लेने से पूरे जीवन भर के लिए वंचित हो गए हैं। सांसद श्री महतो ने कहा सरकार की मंशा प्रत्येक कर्मचारी के कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है
सांसद श्री महतो ने कहा कि इस बात की संभावना की तलाश की जाए कि एक बार के लिए इस विंडो को यदि खोला जाता है तो सभी योग्य पूर्व कर्मचारी इसका लाभ उठा सकेंगे। सांसद श्री महतो ने कहा कि लगभग 1200 टाटा स्टील कर्मचारी जमशेदपुर से लाभान्वित होंगे।
सांसद श्री महतो ने कहा कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को इस संबंध में समुचित दिशा निर्देश दें।
मंत्री ने बातों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं कहा कि इस बात का संभावना तलाशने का प्रयास करेंगे कि सभी वंचित कर्मचारी को कैसे जोड़ा जा सकता है। साथ ही यदि कोई संभावना हुई तो वे इस संबंध में जरूर समुचित दिशा निर्देश देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!