उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय में आयोजित हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, हिंट एंड रन में मुआवजा भुगतान, यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने हेतु तीन गुड समारिटन को 2-2 हजार नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

जमशेदपुर- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के निर्देशानुसार यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में एसडीएम धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त श्री संतोष गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राहुल जी आनंद जी, डीटीओ श्री धनंजय व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे

समीक्षा के क्रम में मार्च माह में हुई 48 सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा में यह बात सामने आई कि चालकों की लापरवाही एवं यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण ज्यादा दुर्घटनाएं हुई है । गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव भी हादसों के प्रमुख कारण रहे हैं। लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर जुर्माना के साथ साथ लाइसेंस रद्द करने, यात्री वाहनों, मालवाहक वाहन तथा स्कूल वैन पर ओवरलोडिंग करने एवं सड़क में जहां तहां रोक कर सवारी उतारने-चढ़ाने के मामले पर वाहन ऑनर की जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। इसके अलावे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया।
हिट एंड रन मामलों में प्रभावित परिजनों को मिलने वाली मुआवजा के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन गुड समारिटन अनुज कुमार सिंह (मुसाबनी थाना प्रभारी), रामदेव हेम्ब्रम (मुसाबनी) एवं बागुन केराई (चाकुलिया) को 2-2 हजार नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।