Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मुझे शहर के कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है कि वे ऐसे आपराधिक मानसिकता वाले व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे- पंडित अभिषेक पाठक

परन्तु कई षड्यंत्रकारी व्यक्तियों के द्वारा इस संलग्न घटना में मेरे नाम एवं मेरी गाडी को जबरन जोड़ा जा रहा है

जमशेदपुर- पं० अभिषेक पाठक ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से यह देख रहा हूँ कि जमशेदपुर में “बजरंग चाय वाले” अंकित की बहन मेहंदी कुमारी के जलने का मामला सामने आया है
जो की बहुत ही निदनीय हैं, और अमानवता का परिचायक हैं। जिससे मैं बहुत आहत हुँ और मेहंदी के प्रति अपनी संवेदनाऐं प्रकट करता हुँ।
श्री पाठक ने अपने बयान में कहा है कि मुझे शहर के कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है कि वे ऐसे आपराधिक मानसिकता वाले व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे। परन्तु कई षड्यंत्रकारी व्यक्तियों के द्वारा इस संलग्न घटना में मेरे नाम एवं मेरी गाडी को जबरन जोड़ा जा रहा है
मैं इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से स्पष्ट करना चाहता हूँ कि इस घटना से मेरा कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। मेरे गाड़ी पर किसी पार्टी विशेष या दल विशेष का झंडा होने के विषय में जो बातें कही या फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक, निराधार एवं असत्य हैं। कुछ लोग जानबूझकर मेरे नाम का दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिसका मैं घोर खंडन करता हूँ
इस घटना में जिन व्यक्तियों का नाम सामने आया है, वे पहले मेरी मंडली का हिस्सा थे, जिन्हें अब उनके पद से हटा दिया गया है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि मैं इस घटना का पूर्णतः खंडन और विरोध करता हूँ तथा किसी भी प्रकार से ऐसे कृत्य का समर्थन नहीं करता।
मैं प्रशासन से यह मांग करता हूँ कि जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। मैं पूरी तरह से न्याय के पक्ष में हूँ और किसी भी अपराधी के समर्थन में नहीं हूँ।
वर्तमान में मैं एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सिलसिले में बनारस में उपस्थित हूँ। कार्यक्रम के संपन्न होते ही मैं पीड़ित परिवार से मिलने का प्रयास करूँगा तथा भगवान से मेहंदी कुमारी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
अंत में, मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!