विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समस्याओं को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा
जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर छात्र प्रतिनिधि शुभम झा, सबिता सोरेन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की कुल सचिव को ज्ञापन सौंपा और निम्न मांग की

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समस्याओं को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा
जमशेदपुर- आज जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर छात्र प्रतिनिधि शुभम झा, सबिता सोरेन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की कुल सचिव को ज्ञापन सौंपा और निम्न मांग की।
हमारी मांग
1. B.Ed सत्र 2023-25 की सेमेंस्टर-3 का रिजल्ट जारी किया जाए और परीक्षा सेमेंस्टर-4 की परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित की जाए ।
2. B.Ed सत्र 2024-26 को नियमित किया जाए।
3. विश्वविद्यालय के अंतर्गत दो माह पहले स्नातक जेनरिक पेपर परीक्षा का फॉर्म भराया था, लेकिन अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हुई, परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित की जाए।
छात्र प्रतिनिधि शुभम झा ने कहा कि झारखंड राज्य में 10 वर्ष के उपरांत जेटेट परीक्षा आयोजित हो रही है। अगर उपरोक्त मांगो पर निर्णय नहीं लिया गया तो सभी छात्र परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। छात्रों के हित को देखते हुए इन मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए अन्यथा छात्र समुदाय आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी
ज्ञापन सौंपने में छात्र प्रतिनिधि शुभम झा, सबिता सोरेन, प्रदीप यादव, अमरजीत कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।




