विश्व होम्योपैथिक दिवस पर यूनाइटेड होमियो हॉल ने कार्यक्रम आयोजित किया, बिना शल्य चिकित्सा के हर्निया बीमारी को होम्योपैथिक विद्या से ठीक किया जा सकता है- डॉक्टर चटर्जी
यूनाइटेड होमियो हॉल बिस्टुपुर में शुक्रवार को डॉक्टर एसपी फाउंडेशन द्वारा विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सीएस दयाल द्वारा डॉक्टर हनीमून की मूर्ति एवं डॉक्टर एस पी चटर्जी के फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर यूनाइटेड होमियो हॉल ने कार्यक्रम आयोजित किया, बिना शल्य चिकित्सा के हर्निया बीमारी को होम्योपैथिक विद्या से ठीक किया जा सकता है- डॉक्टर चटर्जी
जमशेदपुर- यूनाइटेड होमियो हॉल बिस्टुपुर में शुक्रवार को डॉक्टर एसपी फाउंडेशन द्वारा विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सीएस दयाल द्वारा डॉक्टर हनीमून की मूर्ति एवं डॉक्टर एस पी चटर्जी के फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम कुणाल चटर्जी द्वारा उपस्थित सज्जनों के स्वागत में भाषण दिया गया। उसके बाद डॉक्टर जाहिद हुसैन द्वारा डॉक्टर हैनिमैन के जीवन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने भी डॉ हैनीमैन की जीवनी पर प्रकाश डाला।
होम्योपैथ एक अनोखी चिकित्सा पद्धति
इस अवसर पर डॉ टी के चटर्जी ने हर्निया बीमारी पर अपनी चिकित्सीय अनुभव को बताया। उन्होंने बताया की होम्योपैथिक द्वारा बिना शल्य चिकित्सा के हर्निया अमलीकल हर्निया एवं इंगुइनल हर्निया को ठीक किया जाता है । होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा सूजन, दर्द सर्वप्रथम ठीक होता है एवं अंततः हर्निया ठीक हो जाता है। यह एक अनोखा चिकित्सा विधि है जो नवीनतम एवं आधुनिक चिकित्सा विधा है। भारत सरकार द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा विधि को ज्यादा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतिरोधक दवा जो काफी कारगर है एवं पार्श्व प्रतिक्रिया रहित है।
बंद पड़े होम्योपैथिक कॉलेज खोले जाएं
डॉक्टर चटर्जी ने कहा कि हमारी मांग है कि बंद पड़े समस्त होम्योपैथिक कॉलेज अभिलंब खोले जाएं। इस अवसर पर डॉक्टर सुजीत महतो, डॉक्टर एस के दास ने भी अपने अनुभव साझा किया । अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर राजीव लोचन महतो ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री वसुधा ने किया।



