टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक जीत
श्री कलगीधर मध्य विद्यालय की अवैध कमेटी होगी भंग

टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक जीत
जमशेदपुर – श्री कलगीधर मध्य विद्यालय की अवैध कमेटी होगी भंग

1956 से टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चलने वाला सरकारी स्कूल श्री कलगीधर मध्य विद्यालय टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गठित की गई कमेटी द्वारा चलाने के लिए शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया गया है। इसके लिए आज शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कमेटी को आश्वासन दिया
इस संबंध में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं समेत सिख नौजवान सभा , सी जी पी सी की टीम और समूह सिख समाज का एक प्रतिनिधिमण्डल शिक्षा विभाग के दफ्तर में संबंधित अधिकारी से मिलने पहुंचे। और उन्हें श्री कलगीधर मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कमेटी बनाकर अवैध कब्जा से अवगत कराया। इसपर संबंधित अधिकारी ने उक्त प्रकरण पर कार्रवाई करके अवैध कमेटी को भंग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने एक स्कूल कमेटी का गठन किया और शिक्षा विभाग में सभी कमेटी सदस्यों के नाम लिखकर विभाग को सूचित किया। सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि अब श्री कलगीधर मध्य विद्यालय में उक्त संवैधानिक कमेटी कार्य करेगी जो पिछले 70 सालों से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ही स्कूल में कमेटी बना कर भेजती है और आगे भी इसी संवैधानिक तरीके से ही काम किया जाएगा ।
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों को चलाने हेतु झारखंड सरकार से एग्रीमेंट के तहत स्कूल चलाने का अधिकार संबंधित गुरुद्वारा कमेटी द्वारा हि किया जाएगा सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी को आज एक कमेटी का गठन करके आवेदन पत्र दिया भी दिया है और शिक्षा विभाग के अधिकारी ने उक्त कमेटी को स्कूल चलाने के लिए आश्वस्त किया है इस मौके पर सीपीसी के अध्यक्ष वाइस चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सतबीर सिंह ट्रस्टी रणजीत सिंह महासचिव जसवंत सिंह एवं उनकी पूरी टीम साथ में सिख नौजवान सभा सिख स्त्री सत्संग सभा की सभी अधिकारी उपस्थित थी



