टाटानगर स्टेशन में पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में 7 अप्रैल को विधायक सरयू राय देंगे धरना, जद (यू) बर्मामाइंस मंडल बैठक में बनी रणनीति
बर्मामाइंस मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक अटल भवन, ईस्ट प्लांट बस्ती में मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन में हो रही लगातार लेटलतीफी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई

टाटानगर स्टेशन में पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में 7 अप्रैल को विधायक सरयू राय देंगे धरना, जद (यू) बर्मामाइंस मंडल बैठक में बनी रणनीति
जमशेदपुर- बर्मामाइंस मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक अटल भवन, ईस्ट प्लांट बस्ती में मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन में हो रही लगातार लेटलतीफी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई
इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। उपस्थित सभी सदस्यों ने इसमें सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की हामी भरी।
बैठक को जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव एवं मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का आहवान किया।
बैठक के पश्चात अर्जुन मुखी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव शामिल सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में दिनेश कुमार, दीपू तिवारी, प्रकाश जी, भोला रजक, दुर्गा रजक, डी मनी, अजय, रासो, रवींद्र ठाकुर, गंगाधर पांडे, शंभू झा, आशीष, अर्जुन मुखी, बलराम मुखी, दीपक मुखी, हिमांशु मुखी, नरेश मुखी, आदित्य मुखी, शरद मुखी, गंगाराम मुखी, राजेश पत्रों, सुरेश पत्रों, गुरुदेव टांडी, प्रफुल्लो, राजेश पांडे, अमन मुखी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




