Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

इंडो डेनिश टूल रूम के छात्रों ने प्लेसमेन्ट इंचार्ज के ट्रांसफर के विरोध में मुख्य गेट को जाम किया

आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सैकड़ों छात्र उग्र हो उठे और प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया.छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया

इंडो डेनिश टूल रूम के छात्रों ने प्लेसमेन्ट इंचार्ज के ट्रांसफर के विरोध में मुख्य गेट को जाम किया

जमशेदपुर – आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सैकड़ों छात्र उग्र हो उठे और प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया.छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रहे थे, ऐसे में उनका अचानक ट्रांसफर किया जाना उचित नहीं है.स्थिति को संभालने के लिए सुमित कोली खुद छात्रों के बीच पहुंचे और हाथ जोड़कर उनसे आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा. वहीं दूसरी ओर संस्थान प्रबंधन ने इस मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, सुमित कोली का ट्रांसफर शीर्ष प्रबंधन की ओर से किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!