इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन(IJU)ने अपने ग्यारहवे राष्ट्रीय पूर्ण सत्र(प्लेनरी)के समापन पर अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति की घोषणा की
जिसमें प्रमुख पदों पर चुनाव सर्वसम्मति से हुआ वरिष्ठ पत्रकार बलविंदर सिंह जम्मू (पंजाब)अध्यक्ष चुने गए जब कि डी सोमासुंदर ( आंध्रप्रदेश)ने महासचिव का पदभार ग्रहण किया दोनों नेताओं का चुनाव इससे पूर्व सर्व सम्मति से हुआ था उन्होंने रविवार 29 मार्च2026 को विजयवाडा आंध्र प्रदेश में यूनियन के राष्ट्रीय सत्र के अवसर परऔपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया

विजयवाड़ा -इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन(आईजेयू)ने अपने ग्यारहवे राष्ट्रीय पूर्ण सत्र(प्लेनरी)के समापन पर अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति की घोषणा की जिसमें प्रमुख पदों पर चुनाव सर्वसम्मति से हुआ वरिष्ठ पत्रकार बलविंदर सिंह जम्मू (पंजाब)अध्यक्ष चुने गए जब कि डी सोमासुंदर ( आंध्रप्रदेश)ने महासचिव का पदभार ग्रहण किया दोनों नेताओं का चुनाव इससे पूर्व सर्व सम्मति से हुआ था उन्होंने रविवार 29 मार्च2026 को विजयवाडा आंध्र प्रदेश में यूनियन के राष्ट्रीय सत्र के अवसर परऔपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया
अन्य पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को वरिष्ठ पत्रकार एम ए मजिद की देखरेख में संपन्न हुई जिन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था प्रक्रिया प्रातः 9:00 बजे आरंभ हुई जिसके बाद नामांकन और नाम वापसी तथा निर्वाचन आदि कार्य चरण वार संपन्न हुए मध्यान्ह के बाद परिणाम की घोषणा की गई घोषित परिणामों में अमरमोहन प्रसाद(बिहार) तथा वाई नरेंद्र रेड्डी(तेलांगान)राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए राष्ट्रीय सचिव के लिए नरेंद्र भारद्वाज उत्तर प्रदेश डी एस आर सुभाष तमिलनाडु तथा पी भास्कर रेड्डी कर्नाटक निर्वाचित हुए कोषाध्यक्ष के पद पर एकल निर्वाचन के चलते बलवीर सिंह झंडू पंजाब निर्वाचित हुए
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में रविंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के सत्यनारायण व केअजीता एवं नानुगुरीशेखर तेलंगाना कुना अजय बाबू और ई एम राजू आंध्र प्रदेश कुणाल जय म्हात्रे महाराष्ट्र बिंदु सिंह पंजाब एंड चंडीगढ़ एम पी माती महाराजा पुडुचेरी सी एम साबिर अली केरलम विनीत मंडल हालदार छत्तीसगढ़ शिवेंद्र नारायण सिंह बिहार टी श्रीनिवास राव नई दिल्ली निर्वाचित घोषित हुए




